स्टूडेंट्स के लिए 33 विचार Thought in Hindi for Students Of College Amazing
स्टूडेंट्स के लिए 33 विचार Thought in Hindi for Students Of College Amazing
- प्रत्येक व्यक्ति अलग होता है, हर किसी की क्षमता और कमजोरियाँ अलग-अलग होती है.
इसलिए न तो किसी और से अपनी तुलना करें. और न तो किसी और के जैसा बनने की कोशिश करें.
Every person is different, everyone has different abilities and weaknesses.
So, do not compare yourself with anyone.
- Everyone is Unique.
जब समय हमारा इंतजार नहीं करता है, तो हम समय का इंतजार करने में अपना समय क्यों बर्बाद करें.
Time does not wait for us.
- जिंदगी हमें हर दिन कोई न कोई सबक सिखाती है, इसलिए नहीं कि हम उस सबक को पढ़ें….
बल्कि इसलिए ताकि हम उस सबक से कुछ सीखें. - Life teaches us a lesson every day, we should learn something from it.
हर दिन जिंदगी से कुछ नया सीखें. Learn something new on daily basis.
- आप कितनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, यह उस वक्त मायने नहीं रखता है. जब आप गलत रास्ते पर जा रहे होते हैं.
- इसलिए समय-समय पर हमें यह गौर करना चाहिए कि हम सही रास्ते पर जा रहे हैं या नहीं.
- जरूरतों को पूरा किया जा सकता है, लेकिन लालच की प्यास किसी तरह से नहीं बुझाई जा सकती है.
खुद के काम की तुलना अपने काम से करने वाले लोग, दूसरों से मीलों आगे निकल जाते हैं.
- रिश्ता उस किताब की तरह होता है, जिसे लिखने में सालों लग जाते हैं.
लेकिन इस किताब के जलने में कुछ मिनट का हीं समय लगता है. - व्यक्ति मर जाता है, सभ्यताएँ बदल जाती है. लेकिन शब्द कभी निष्प्रभावी नहीं होते हैं.
- व्यस्त होने से कोई व्यक्ति सफल नहीं हो सकता है, क्योंकि अगर वह बेकार से कामों व्यस्त है,
तो सफलता कभी उसके पास नहीं जाएगी. - बेकार की व्यस्तता असफलता की जननी होती है.
- जिंदगी की परीक्षा में ज्यादातर लोग दूसरों की नकल करते हैं, इसलिए वे असफल हो जाते हैं.
क्योंकि जिंदगी में हर किसी का प्रश्न पत्र दूसरे के प्रश्न पत्र से अलग होता है.
- जो मौलिक होता है, वही दूसरों से आगे निकल पाता है.
- मुश्किलों में हिम्मत नहीं हारना चाहिए. बल्कि मुश्किलों पर पलटकर वार करना चाहिए.
पढ़ाई की उम्र में समय बर्बाद करने वाले लोग बाद में पछताते हैं.
- कभी भी किसी को गिरकर उससे आगे बढ़ने की कोशिश मत कीजिए,
अगर आपको स्थाई जीत हाँसिल करनी है तो अपने दम पर सफलता पाने की कोशिश कीजिए. - छात्र जीवन जिंदगी का सबसे सुनहरा दौर होता है, क्योंकि इस दौर में न किसी बात की चिंता होती है, न मन में कटुता होती है.
इसलिए हर किसी को अपने छात्र जीवन का तुल्फ उठाना चाहिए. - कोई भी व्यक्ति हमारा प्रतिद्वन्द्वी नहीं होता है, हम खुद अपने प्रयासों के कारण आगे या पीछे रहते हैं.
- आज के दौर में हर छात्र के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वह मोबाइल और कंप्यूटर पर बेकार में समय बर्बाद न करे.
क्योंकि ऐसा करना उनके कैरियर को भी तबाह कर सकता है. - छात्र जीवन में यह बहुत जरूरी होता है कि आप बुरी चीजों से बचें.
क्योंकि इस उम्र में आपको सही या गलत में पूरी तरह फर्क करना नहीं आता है.
अच्छी जिंदगी बिताने के लिए वर्तमान को अच्छे ढंग से बिताना पड़ता है.
छात्र जीवन में प्यार के चक्कर में पड़ने से बचना चाहिए क्योंकि किशोरावस्था का प्यार अक्सर आकर्षण मात्र होता है.
- पढ़ाई करना उबाऊ हो सकता है, लेकिन पढ़ाई करने से हीं हमारी जिंदगी बेहतर बनती है.
- किसी और की नकल मत कीजिए, मौलिक बनिए…… केवल मौलिक बनकर हीं आप बड़ी सफलता पा सकते हैं.
Thought in Hindi for Students निरंतर मेहनत करने से हीं हमारी क्षमता बढ़ती जाती है.
- दोस्ती कम लोगों से कीजिए और दोस्ती केवल अच्छे लोगों से कीजिए.
क्योंकि बुरे लोगों से दोस्ती करने वाले लोग इसकी महँगी कीमत चुकाते हैं. - छात्र जीवन की छोटी-छोटी आदतें हमारे जीवन में बड़ा फर्क पैदा कर देती है.
किसी भी चीज को सीखना हमेशा कठिन होता है.
Inspirational Quotes & Thoughts In Hindi, जो आपकी निराशा
को आशा तथा असफलता को सफलता में बदल सकते है ! Read inspirational thoughts in Hindi And positive thoughts in Hindi And Share With Your Friends...
Motivational Quotes in Hindi
क्यों चिंता करते है यदि लोग तुम्हें समझ नहीं पाते,चिंता तो तुम्हें तब करनी चाहिए जब तुम खुद को समझ नहीं पाते.
Inspirational Thoughts In Hindi
English Quotes 1.:- A person who never made a mistake never tried anything new.
Hindi Quote:- जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की.
अल्बर्ट आइंस्टीन- Albert Einstein Quotes In Hindi-
English Quotes 2.:- When you cease to dream you cease to live.
Hindi Quote:- जब आप सपने देखना छोड़ देते हैं आप जीना छोड़ देते हैं।
मैल्कम फोर्ब्स- Malcolm Forbes-
English Quotes 3.:- Education is the best friend. An educated person is respected everywhere. Education beats the beauty and the youth.
Hindi Quote:- शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है.एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पता है. शिक्षा सौंदर्य और यौवन को परास्त कर देती है.
चाणक्य- Chanakya Quotes In Hindi-
Motivational Quotes In Hindi For Students
English Quotes 4.:- As we look ahead into the next century, leaders will be those who empower others.
English Quotes 4.:- As we look ahead into the next century, leaders will be those who empower others.
Hindi Quote:- अगर हम अगली सदी की तरफ देखें तो लीडर वो होंगे जो दूसरों को शशक्त बना सकें.
बिल गेट्स- Bill Gates Quotes In Hindi-
English Quotes 5.:- It’s fine to celebrate success but it is more important to heed the lessons of failure.
Hindi Quote:- सफलता की ख़ुशी मानना अच्छा है पर उससे ज़रूरी है अपनी असफलता से सीख लेना.
बिल गेट्स -ill Gates Quotes In Hindi-
Positive Thoughts In Hindi
English Quotes 6.:- When you find an idea that you just can’t stop thinking about, that’s probably a good one to pursue.
Hindi Quote:- जब आप एक ऐसा आईडिया खोज लेते हैं जिसके बारे में आप सोचना नहीं छोड़ पाते, तो शायद वो एक अच्छा आईडिया है जिसपर आप आगे बढ़ सकते हैं ।
जॉश जेम्स- Josh Jame-
Motivational Quotes In Hindi For Students
English Quotes 7.:- If I pass away one day, I am happy because I tried to do my best. My sport allowed me to do so much because it’s the biggest sport in the world.
Hindi Quote:- अगर मैं एक दिन मर जाऊं तो मैं ख़ुशी से जाऊँगा क्योंकि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की। मेरे खेल ने मुझे ऐसा करने दिया क्योंकि ये दुनिया का सबसे बड़ा खेल है ।
पेले- Pele Quotes In Hindi
-
Thoughts On Life In Hindi
English Quotes 8.:- If you think you can – you can! If you think you cannot – you cannot! And either way... you are right !
Hindi Quote:- अगर आप सोचते हैं कि आप कर सकते हैं-तो आप कर सकते हैं !अगर आप सोचते हैं कि आप नहीं कर सकते हैं- तो आप नहीं कर सकते हैं !और किसी भी तरह से …आप सही हैं.!
शिव खेड़ा- Shiv Khera Motivational Quotes -
Motivational Hindi Quotes
English Quotes 9.:- "Whenever a person says I cannot do this he is really saying two things. Either I don’t know how to do it or I don’t want to do it". !
Hindi Quote:- जब कभी कोई व्यक्ति कहता है कि वो ये नहीं कर सकता है , तो असल में वो दो चीजें कह रहा होता है. या तो मुझे पता नहीं है कि ये कैसे होगा या मैं इसे करना नहीं चाहता..!
शिव खेड़ा- Shiv Khera Quotes in Hindi-
Positive Thoughts In Hindi
English Quotes 10.:- People don’t care how much you know they want to know how much you care..!
Hindi Quote:- लोग इसकी परवाह नहीं करते हैं कि आप कितना जानते हैं, वो ये जानना चाहते हैं कि आप कितना ख़याल रखते हैं...!
शिव खेड़ा- Shiv Khera Quotes in Hindi-
English Quotes 11.:- We are all here for some special reason. Stop being a prisoner of your past. Become the architect of your future..!
Hindi Quote:- हमसे से हर व्यक्ति इस दुनिया में किसी खास मकसद के लिए है। इसलिए पुरानी बातों को भूलें और भविष्य के निर्माता बने..!
रोबिन शर्मा- Robin Sharma Quotes in Hindi-
English Quotes 12.:- I once read that people who study others are wise but those who study themselves are enlightened..!
Hindi Quote:- मैंने एक बार पढ़ा था -जो लोग दूसरों को पढ़ते और समझते हैं वो बुद्धिमान होते हैं लेकिन जो लोग खुद को पढ़ते और समझते हैं वो प्रबुध्ध होते हैं..!
रोबिन शर्मा- Robin Sharma Quotes in Hindi-
Inspirational Thoughts In Hindi
English Quotes 13.:- If you’re passionate about something and you work hard, then I think you will be successful..!
Hindi Quote:- यदि आपके अंदर किसी चीज का जूनून है और आप कड़ी मेहनत करते हैं , तो मुझे लगता है आप सफल होंगे..!
पियरे ओमिड्यार- Pierre Omidyar-
English Quotes 14.:- Practice makes perfect. After a long time of practicing, our work will become natural, skillful, swift, and steady..!
Hindi Quote:- अभ्यास परिपूर्ण बनाता है। लम्बे समय तक अभ्यास करने के बाद , हमारा काम प्राकृतिक , कौशलपूर्ण , तेज और स्थिर हो जाता है..!
ब्रूस ली - Bruce Lee Quotes in Hindi-
Thoughts On Life In Hindi
English Quotes 15.:- Don’t fear failure. — Not failure, but low aim, is the crime. In great attempts it is glorious even to fail...!
Hindi Quote:- असफलता से डरो मत —– असफलता नहीं , बल्कि छोटा लक्ष्य बनाना अपराध है। महान प्रयसों में असफल होना भी शानदार होता है..!
ब्रूस ली - Bruce Lee Quotes in Hindi-
Motivational Quotes In Hindi For Students
English Quotes 16.:- Mistakes are always forgivable, if one has the courage to admit them...!
Hindi Quote:- गलतियां हमेशा क्षमा की जा सकती हैं , यदि आपके पास उन्हें स्वीकारने का साहस हो..!
ब्रूस ली - Bruce Lee Quotes in Hindi-
English Quotes 17.:- If a country is to be corruption free and become a nation of beautiful minds, I strongly feel there are three key societal members who can make a difference. They are the father, the mother and the teacher..!
Hindi Quote:- अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो , मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं. पिता, माता और गुरु...!
अब्दुल कलाम - Abdul Kalam Quotes in Hindi-
Motivational Hindi Quotes:
English Quotes 18.:- Man needs his difficulties because they are necessary to enjoy success..!
Hindi Quote:- इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये ज़रूरी हैं....!
अब्दुल कलाम- Abdul Kalam Quotes in Hindi-
English Quotes 19.:- You have to dream before your dreams can come true...!
Hindi Quote:- इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे ...!
अब्दुल कलाम Abdul Kalam Quotes in Hindi-
English Quotes 20.:- Common looking people are the best in the world: that is the reason the Lord makes so many of them..!
Hindi Quote:- साधारण दिखने वाले लोग ही दुनिया के सबसे अच्छे लोग होते हैं : यही वजह है कि भगवान ऐसे बहुत से लोगों का निर्माण करते हैं..!
अब्राहम लिंकन-Abraham Lincoln Quotes in Hindi-
Motivational Hindi Quotes:
English Quotes 21.:- Always bear in mind that your own resolution to succeed is more important than any other..!
Hindi Quote:- हमेशा ध्यान में रखिये की आपका सफल होने का संकल्प किसी भी और संकल्प से महत्त्वपूर्ण है..!
अब्राहम लिंकन-Abraham Lincoln Quotes in Hindi-
Best Thoughts on Life
English Quote :- We all have two lives. The second one starts when we realize we only have one..!
Hindi Quote:- हमारे पास दो जीवन होते हैं , दूसरे जीवन का एहसास तब होता है , जब पहला खत्म हो जाता है
Best Thoughts on Life
English Quote :- Don’t cry over the past, it’s gone. Don’t stress about the future, it hasn’t arrived. Live in the present and make it beautiful..!
Hindi Quote:- बीते समय के लिए मत रोइए, वो चला गया, और भविष्य की चिंता करना छोड़ो क्यूंकि वो अभी आया ही नहीं है, वर्तमान में जियो , इसे सुन्दर बनाओ...!!
Hindi Life Quotes
English Quote 24:- Do not dwell in the past, do not dream of the future, concentrate the mind on the present moment..!
Hindi Quote:- अतीत चला गया उसके लिए अपना समय खराब मत करिये। भविष्य के सपने मत देखिये वो कभी नहीं आएगा, केवल वर्तमान आपके पास है- वर्तमान में जियो...!!
Amazing Thoughts on Life
English Quote 25:- A great attitude becomes a great day which becomes a great month which becomes a great year which becomes a great life...!
Hindi Quote:- एक अच्छा रवैया एक अच्छे दिन का निर्माण करता है, और एक अच्छा दिन एक अच्छे महीने का, और एक अच्छा महीना एक अच्छे साल का, और एक अच्छा साल एक अच्छे जीवन का निर्माण करता है...!!
निवेदन: कृपया अपने कमेंट्स के माध्यम से बताये की आपको Motivational Inspirational Quotes In Hindi का ये पोस्ट कैसा लगा !
- नौकरी छोड़कर Amazon.com कंपनी बनाने वाले Jeff Bezos की प्रेरणादायक कहानी
- Biography Of Mark Zuckerberg In Hindi | मार्क जकरबर्ग की जीवनी
ये 12 आदतें बदल के तो देखिये.. सफलता आपके कदम चूमेगी | 12 HABITS CAN CHANGE YOUR LIFE IN HINDI
- Positive Thoughts In HindiHindi Motivational Stories
अगर आप सचमुच अपनी जिन्दगी बदलना चाहते है लगातार तरक्की की सीढियाँ चढ़ना चाहते है एक अच्छे इंसान के रूप में पहचाने जाने की अगर आपकी ख्वाहिश है और अगर आप लोगो के साथ सुखद सम्बन्ध बनाना चाहते हो तो एक बार अपने attitude को अवश्य परख ले ! आत्मवलोकन के माध्यम से सुधार की गुंजाईश पता लगाना बहुत जरुरी होगा आपके लिए!
माना कि अपना Attitude (आदत) बदलना एक मुश्किल काम है लेकिन नामुमकिन नहीं है अगर आप ठान लें तो आसानी से कर सकते हैं नीचे 12 positive thoughts in Hindi टिप्स दिए गए हैं जो इस काम में आप के साथ एक हो सकते हैं
1.जीने का मकसद ढूंढे (Find the purpose of living) : मैं ऐसे कई लोगों को जानता हूं जो बिना किसी मकसद के जी रहे हैं | वे सुबह उठते हैं और काम पर चले जाते हैं शाम को लौटते हैं और फिर सो जाते हैं इससे उनका जीवन ठहरे हुए पानी की तरह हो गया है ! जीवन को सुगंधित और प्रवाहमान बनाए रखने के लिए हमें चाहिए कारण - जीने की वजह । स्पष्ट लक्ष्य होने चाहिए नजरों के सामने- छोटे और बड़े । फिर उन लक्ष्यों को पूरा करने की धुन चाहिए होगी- बोले तो जुनून।
जीवन और इसके उद्देश्य को साफ-साफ देख सकने वाली दृष्टि होनी चाहिए हमारे पास ! तब कहीं जाकर व्यक्ति पल पल को जीने की स्थिति में आता है तब उसका जीवन स्वयं के लिए ही नहीं बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन जाता है ऐसे लोगों के जीवन में एक के बाद एक उपलब्धियां आती चली जाती है।
-
2. नये का भय ना पाले : ज्यादातर लोग 'नयेपन' से डरे हुए रहते हैं जबकि हकीकत यह है की अधिकांश बड़े अवसर नयेपन की आड़ में ही छिपे होते हैं नए अनुभव ही हमें विकसित होने का अवसर देते हैं !
नई-नई परिस्थितियों का सामना करने से ही हमारे भीतर साहस पैदा होता है हमारा आत्मविश्वास जाता है अतः है जितना हो सके नयेपन को अपनाइए काम करने के नए नए तरीके खोजें, नए नए लोगों से मिलिए, नई-नई जगहों पर घूमने जाइए, नए नए विचारों पर गौर कीजिए, नए-नए शौक पालिये, नई-नई आदतें अपनाइए, नए का सीधा संबंध जोखिम से होता है ! जितना आप नए के संपर्क में आएंगे उतनी ही आपकी जोखिम उठाने की प्रवृति बढ़ जायेगी ! उतना ही आपका दिमाग खुलता जाएगा आपका खुद पर यकीन बढ़ता जाएगा और आप जिंदगी को बिना किसी डर और पछतावे के सकारात्मकता के साथ जी पाएंगे ।
3. जितने ज्यादा दोस्त, उतना व्यापक नजरिया: जितनी ज्यादा लोगों से हम मिलते हैं उसने ज्यादा अनुभव हमें प्राप्त होते हैं उतने ही अधिक दृष्टिकोण हमें उपलब्ध होते हैं ! जीवन को देखने के लिए इससे हमारा अपना नजरिया व्यापक होता है और संकीर्णता के प्रति आग्रह घट जाता है जब हम अधिक अधिक लोगों के संपर्क में रहते हैं, तो हमें अपने व्यवहार को यथासंभव लचीला बनाना पड़ता है, गलत एटीट्यूट लेकर हम लोगों से नहीं जुड़ सकते !
नकारात्मकता सोच वाले व्यक्ति के लिए अधिक मित्र बनाना संभव नहीं होता और ढेर सारे मित्रों वाले व्यक्ति का नकारात्मक बने रहना मुमकिन नहीं है |
अतः अधिकांश लोगों से मिले और उन्हें मित्र बनाइए जितने ज्यादा लोगों से आपका परिचय होगा उतना ही अधिक स्वीकार्य भाव आप अपने अंदर पाएंगे और यह गुण आपको जीवन की हर आयाम में सफलता दिलाएगा ।
4. सीख जब मिले, जिससे मिले, जितनी मिले ले लो: (learn from everyone) सीखना आगे बढ़ते रहने का एकमात्र जरिया है जिंदा होने की यही सबसे बड़ी निशानी है, अतः सीखने को तत्पर रहें हर व्यक्ति हर परिस्थिति हर अनुभव को शिक्षक बना ले लेकिन सीखने को बोझ की तरह ना लें उस का भरपूर आनंद उठाएं, कुछ नया जानने में वैसी ही उत्सुकता होनी चाहिए जैसी कि बच्चों में होती है!
पुस्तके सीखने का सबसे सरल और सुलभ साधन है अतः पढ़ने की आदत डालिये, नियमित रुप से पढ़िए ! अगर आपके पास व्यवस्तताएँ अधिक हो तब भी 5-10 पेज रोजाना पढ़ना कोई मुश्किल काम नहीं होगा, इस तरह से आप साल भर में 10 से 15 पुस्तकें तो आसानी से पढ़ ही डालेंगे और 5 साल अगर आपने यही नियम बनाए रखा तो सोच कर देखिए कि आपके ज्ञान और समझ बूझ में कितनी वृद्धि हो चुकी होगी !
लेकिन पढ़ने के नाम पर कुछ भी पढ़ने की आदत से बचना जरूरी है सकारात्मक सोच पैदा करने वाली जीवन को व्यवस्थित तरीके से जीना सिखाने वाली प्रोफेशनल तौर-तरीके सिखाने वाली वैज्ञानिक सोच पैदा करने वाली तथा सफल लोगों के अनुभव साझा करने वाली पुस्तकें आपकी सच्ची शिक्षक साबित हो सकती है ! -
5. दिन की शुरुआत 'योजना' से कीजिये : (Start the day with a new plan) अपने दिनभर के क्रियाकलापों पर आपका पूरा नियंत्रण होना चाहिए ! अगर आप दिन भर में हर काम प्लानिंग से करते हैं, तो निसंदेह आपकी उत्पादकता बढ़ जाएगी आपके लक्ष्य समय पर पूरे होंगे इससे अंततः आपकी सकारात्मक में वृद्धि होगी !
अतः दिन की शुरुआत दिन की योजना बनाने से करें, दिन भर में जो कुछ भी काम करना है उसके लिए समय सीमा निर्धारित कर ले और कुछ समय 'आकस्मिक' कार्यों के लिए अवश्य निकाल कर रखें !
6. जिम्मेदारियों को अवसर माने : जब भी आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाये तो खुश हो जाए की आपको किसी योग्य समझा गया है, की बहुत सारे लोग आप पर भरोसा करते हैं इसलिए घर-दफ्तर कॉलेज या सामाजिक संस्थाओं में रहते या कार्य करते हुए आपको अधिक अधिक जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए, जितनी ज्यादा जिम्मेदारियां आप लेंगे उतनी ही उनको पूरी करने की आपकी क्षमता बढ़ती जाएगी !
आपके भीतर नेतृत्व के गुणों का विकास होगा और सकारात्मकता बढ़ेगी ।
7. लोगो के 'योगदान' पर गौर करे : एक बार एक motivational speaker ने कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया था उसमें एक सत्र संबंधों पर भी था उसी सत्र के दौरान motivational speaker एक प्रतिभागी से पूछा हां तो आप मुझे यह बताइए कि आज सुबह से आप कितने लोगों पर आश्रित रहे हैं मेरे कहने का मतलब है कि किन-किन लोगों ने सुबह से अब तक विभिन्न कार्यों में आपकी मदद की है,
तो वह सोच में पड़ गया कुछ देर सोचने के बाद उसने जो जवाब दिया, उससे सबसे ज्यादा हैरान वह खुद था उसने बताया कि सुबह से लेकर दोपहर तक बहुत सारे लोगों ने बहुत सारे तरीकों से उसकी मदद की थी !
मसलन उसकी पत्नी, उसका बेटा, उसकी मां, उसकी बेटी, उसका दूधवाला, उसका अखबारवाला, उसका नौकर, उसका ड्राइवर, उसके दफ्तर का चपरासी, उसके सहकर्मी इत्यादि इत्यादि उसने कहा सबसे पहले तो मैं सुबह समय पर उठने के लिए अपनी पत्नी पर आश्रित रहा ! फिर मेरी बेटी ने मेरे लिए चाय बनाई, मेरी मां ने मुझे अखबार ला कर दिया !
लॉन्ड्री वालों ने मेरे कपड़े धोकर प्रेस किए पुनः में आश्रित रहा, अपनी पत्नी पर जिसने हर रोज की तरह आज भी मेरी तमाम जरूरी चीजों को निकालकर मेरे सामने रखा ! ताकि मुझे दफ्तर के लिए निकलने में देरी न हो फिर मेरे ड्राइवर ने मुझे ठीक समय पर ऑफिस छोड़ा चोकीदार ने मेरे लिए गेट खोला !!
लिफ्टमैंन ऊपर आने में मेरी मदद की ! और हां मेरी कंपनी ऑफिशियल जिन्होंने मेरे जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस सेमिनार का योजन किया !
अंत में मेरे वर्तमान सहकर्मी जो हर कदम पर मेरा साथ दे रहे हैं मैं इन सभी पर आश्रित हूं, इनकी मदद के बिना मैं कुछ भी नहीं कर पाऊंगा, शायद ऐसा ही होता है हम अक्सर उन लोगों को धन्यवाद देना भूल जाते हैं, जो हमारे जीवन को आसान बना रहे होते हैं हमारे पास वक्त ही नहीं होता !
उन लोगों की योगदान को देखने का जो हमारे बेहद करीब हैं अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो अभी जाग जाइये ! - 8. प्रशंसा से बड़ा पुरस्कार नहीं दूजा : लोगों के व्यक्तित्व और व्यवहार में अच्छी बातें देखना सीखिए ! गुड ग्राहक बनिए लोगों की खुशियां पहचानिए, और फिर उनकी यथेष्ट प्रशंसा कीजिए ! प्रशंसा का एक लाभ यह भी है: कि आप हर चीज में अच्छाई ढूँढना सीख जाते है, और यह आदत आपके भीतर सकारात्मक मनोवृति विकसित करने में सहायक होती है !
अर्थात दूसरों में अच्छाइयां देखते-देखते, आप स्वयं भी अच्छे होते जाते हैं असर दूसरों में देखते आप स्वयं ही अच्छे होते जाते हैं हर इंसान में कुछ न कुछ तो ऐसा होता ही है जिस की प्रशंसा की जा सके ! वह बात ढूंढिए और दिल से उसकी तारीफ कीजिए दिल से की गई तारीफ ही दिल तक पहुंचती है इस संदर्भ में अपना एक सच्चा अनुभव बयान करना चाहूंगा जो कि मेरे एक मित्र के साथ पेश आया था !
मेरा मित्र बेंगलुरु की करीब एक कस्बे में रहता था हायर सेकेंडरी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए उसने बेंगलुरु जाना तय किया । उस दिन रविवार था रात को से बेंगलुरु के लिए निकलना था! - पता है उसने सोचा कि क्यों न बाल कटवा लिए जाए यह सोचकर वह हेयर कटिंग सलून में जा बैठा, जहां कि वह बचपन से जाता रहा था अपनी बारी का इंतजार करते हुए अचानक उसके मन में ख्याल आया कि शायद यह आखरी बार है जब वह यहां आया है ! इसके बाद पता नहीं फिर कब आना है असल में वह इस दुकान की मालिक के मीठे व्यवहार उसकी सदा खिली रहने वाली मुस्कान तथा अपने काम के प्रति उसके समर्पण भाव से बेहद प्रभावित था और इसलिए उसने इस जगह से लगाव सा हो गया था
खैर, उस ने बाल कटवाए और घर आ गया लेकिन सलून वाली बात उसके जेहन में अटक गई थी अतः उसने सलीम अली के नाम एक खत लिखा जिसमें उसके व्यवहार तथा काम के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा की गई थी और डॉग के डिब्बे में डाल कर रात को बेंगलुरु के लिए रवाना हो गया।
तकरीबन 2 सालों के बाद वह अपने गृह नगर आया और इत्तेफाकन उसी समय उसे हेयर कट की ज़रूरत महसूस हुई, वह तुरंत अपने पसंदीदा सलोन पहुंच गया ! जैसे ही उसने सलून में कदम रखा, सलून मालिक ने झट से उसे पहचान लिया उसके चेहरे पर खुशी की ऐसी रंगत उभर आई, कि पूछिए मत.... गदगद कंठ से बोला, "सर प्लीज आइए पहले में आपका हेयर कट कर देता हूं" मेरा मित्र आश्चर्यचकित था कि यह क्या हो रहा था !
वह चुपचाप कुर्सी पर बैठ गया किंतु उसकी उत्सुकता ने उसे शांत नहीं रहने दिया और वह पूछ ही बैठा कि उसे इतना महत्व और प्राथमिकता किस लिए दी जा रही थी तरुण मालिक ने चमकती आंखों और मुस्कुराते होठो से जवाब दिया, " सर 25 साल से में यह दुकान चला रहा हूं,
और इन 25 सालों में केवल एक व्यक्ति ने मुझे और काम के प्रति मेरे समर्पण को सरहाने कि जरूरत समझी और वह व्यक्ति आप है ! मे तो हर कस्टमर की एक समान निष्ठा से सेवा करता हूं लेकिन आज तक किसी और ने इसके लिए मेरी प्रशंसा नहीं की ! अगर किसी काम में कुछ कमी रह जाए तो लोग गालियां जरुर दे जाते हैं आपके शब्दों में मेरी 25 सालों की मेहनत बेकार होने से बचा ली ! सर, "वो देखिये आपके भेजे हुए खत को मैंने फ्रेम करके अपनी दुकान की दिवार पर टांग रखा है यह खत मेरे जीवन भर की कमाई है सर। "
9. अपनी कामयाबी पर तो हर कोई खुश हो लेता है : मैं ऐसे कई लोगों को जानता हूं जिन्हें अपनी तरक्की से उतनी खुशी नहीं होती, जितना दूसरों की तरक्की से दुख होता यह नकारात्मक मनोवृति की पहचान है ! सकारात्मक मनोवृत्तियों वाला व्यक्ति दूसरों के सुख में सुखी होता है अतः आप भी अपने आसपास के लोगों को आगे बढ़ते हुए देख खुशी महसूस कीजिए ! ईर्ष्या सिर्फ नकारात्मकता पैदा करती है, और कुछ नहीं जब भी आप किसी को सफलता पाते देखें तो खुश हो और आगे बढ़ कर उसे मुबारकबाद दे उसके लिए तालियां बजाए मत भूलिए की असफलता की तरह सफलता भी संक्रामक होती है !
10. तुम्हारी भी जय-जय, हमारी भी जय-जय: जब भी आप को लोगों से व्यवहार करना हो तो हमेशा दोनों की फायदे की बात सोचिए ! सिर्फ अपना फायदा देखना, आप को लोगों से दूर कर देगा धीरे-धीरे लोग आप पर विश्वास करना बंद कर देंगे ! और आप मित्रों के लिए भी तरस जायेंगे।
11. सत्संग की महिमा अपार है : जीवन में इस बात से बड़ा अंतर पैदा हो जाता है कि आपका संग साथ कैसा है तरक्की पसंद लोगों का साथ आपको चीजों को सकारात्मक ढंग से सीखने चुनौतियों में अवसर तलाशने और उपलब्ध समय का पूरा सदुपयोग करने के लिए प्रेरित करेगा कहते हैं कि बड़ा बनने की चाह रखने वालों को सबसे पहले बड़े लोगों की संगति करनी चाहिए।
12. बुरी आदतें लानत है, बदल डालो : आपको अपनी बुरी आदतों के प्रति सचेत होने की आवश्यकता है देर से सोना, देर से उठना, धूम्रपान मधपान करना, झूठ बोलना, बिना टाइम टेबल के खाना अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखना ! दोस्तों के साथ बेकार की गपबाजी में जरूरत से ज्यादा समय बर्बाद करना , यह सभी छोड़ने योग्य आदते हैं अगर आप भी इस तरह की आदतों के शिकार है तो एक-एक करके इनसे छुटकारा पाने की योजनाएं बनाये ।
जो अबतक न जाना हो उसे जानकर और जो अब तक नहीं किया हो उसे करके ही हम वह पा सकते हैं जो अब तक नहीं पाया है अतः अपने एटीट्यूड की खामियों को जानिए उनमें बदलाव् कीजिए और फिर जो चाहिए वह हासिल होगा आपको पीछे मुड़ कर देखने की नौबत नहीं आएगी फिर जीवन में सिर्फ सौगातें ही मिलेगी आपको ।






Comments
HaridwarTop IT Software company in Haridwar